". our mind our way of success

our mind our way of success

 



हमारी आदत होती है कि हम कुछ देर प्रयास करने के बाद ही हार मान जाते है ।हो सकता है कि उस हार के बाद का प्रयास ही आपको वहां ले जाने वाला था जो आपको चाहिए था।

ऐसे बहुत से असामान्य प्रतिभा से संपन्न व्यक्ति है जो हार और असफलताओं के बाद भी निरंतर प्रयास करते रहे और आज उन्हें सब जानते है उनकी अमूल्य प्रतिभा के लिए।



👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

अब्राहम लिंकन – Abraham Lincoln

abraham lincoln struggle story hindiदृढ मनोबल किसे कहते है, उसे जानने के लिए हमें अब्राहम लिंकन के जीवन पर नजर डालनी चाहिए जो कि अमरिका के महानतम राष्ट्रपतियों में से एक माने जाते है। लेकिन राष्ट्रपति बनने से पहले उन्होंने अनगिनत असफलताओं का सामना किया।

1832 में उन्होंने अपनी नौकरी गंवाई और विधान सभा का चुनाव हारे। अगले ही साल वे अपने बिजनेस में फ़ैल हुए। 1834 में फिर से चुनाव लड़ने पर विधान सभा का चुनाव जीत गए लेकिन 1835 में उनकी पत्नी की मृत्यु हो गयी। 1836 में उन्होंने मानसिक हताशा की बीमारी का सामना किया। 1838 में वे Illinois House Speaker का चुनाव हारे। 1843 में कांग्रेस के नामिनेशन के लिए नहीं चुने गए| 1849 में उनका भूमि अधिकरण ख़ारिज कर दिया गया| 1854 में लिंकन सीनेट का चुनाव हार गये| 1856 में वे उपराष्ट्रपति के लिए नहीं चुने गए| 1858 में वे फिर से उपराष्ट्रपति का चुनाव हार गए|

लेकिन फिर भी 1860 में वे अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए| दुनिया में न के बराबर ऐसे नेता होंगे, जो इतने चुनाव हारने के बावजूद राष्ट्रपति के रूप सर्वोच्च पद के लिए चुने गए| अब्राहम लिंकन ने यह साबित किया है

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

थॉमस एडिसन – Thomas Alva Edison

क्या आप 1000 बार असफलता प्राप्त करने के बाद सफलता की आशा कर सकते है? एक इंसान ने की थी, जिसकी बदौलत हमारे जीवन में आज उजाला है।

यह इंसान है थॉमस अल्वा एडिसन। हम इन्हें सिर्फ लाईट बल्ब ही नहीं परंतु और भी कई महत्त्वपूर्ण खोजों के लिए जानते है।इन्होने सफलतापूर्वक लाईट बल्ब बनाने से पहले 1000 निष्फल प्रयत्न किये थे| बचपन में इन्हें उनके शिक्षक द्वारा बताया गया था की वे कभी भी जीवन में आगे नहीं बढ़ पायेंगे, क्योंकि उनका दिमाग कमजोर है| आज उस शिक्षक का नाम किसी को याद नहीं, लेकिन एडिसन को सभी लोग जानते है






Post a Comment

0 Comments