". Story behind Ganesh chaturthi

Story behind Ganesh chaturthi

 


हमारा देश धर्म कर्म से भरा हुआ है यहां कुछ दिनों के अंतराल के बाद कोई ना कोई पर्व उत्सव होता ही रहता है जैसे अभी कुछ दिनों पहले सावन खतम हुए और फिर तीज अब गणेश जी आ चुके है हमारे बीच इसके बाद पितृ पक्ष और फिर जोर शोर से माता जी का आगमन होगा यानी नवरात्र तो  चलिए जानते है गणेश जी की चतुर्थी के पीछे के कुछ धार्मिक वक्तव्य।


धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार श्री वेद व्यास ने गणेश चतुर्थी से महाभारत कथा श्री गणेश को लगातार 10 दिन तक सुनाई थी जिसे श्री गणेश जी ने अक्षरश: लिखा था। 10 दिन बाद जब वेद व्यास जी ने आंखें खोली तो पाया कि 10 दिन की अथक मेहनत के बाद गणेश जी का तापमान बहुत अधिक हो गया है। तुरंत वेद व्यास जी ने गणेश जी को निकट के सरोवर में ले जाकर ठंडा किया था। इसलिए गणेश स्थापना कर चतुर्दशी को उनको शीतल किया जाता है।

 

 
इसी कथा में यह भी वर्णित है कि श्री गणपति जी के शरीर का तापमान ना बढ़े इसलिए वेद व्यास जी ने उनके शरीर पर सुगंधित सौंधी माटी का लेप किया। यह लेप सूखने पर गणेश जी के शरीर में अकड़न आ गई। माटी झरने भी लगी। तब उन्हें शीतल सरोवर में ले जाकर पानी में उतारा। इस बीच वेदव्यास जी ने 10 दिनों तक श्री गणेश को मनपसंद आहार अर्पित किए तभी से प्रतीकात्मक रूप से श्री गणेश प्रतिमा का स्थापन और विसर्जन किया जाता है और 10 दिनों तक उन्हें सुस्वादु आहार चढ़ाने की भी प्रथा है। 

(गणेशजी और चंद्रमा की कहानी)

यह बात तब की है जब गणेशजी को गज मुख लगाया गया। उन्होंने पृथ्वी की सबसे पहले परिक्रमा की, तो प्रथम पुज्य कहलाए। सभी देवताओं ने उनकी वंदना की, लेकिन तब चंद्रमा मंद-मंद मुस्कुराते रहे। दरअसल, चंद्रमा को तब अपने सौंदर्य पर घमं हो गया था। बाकी देवताओं की तरह चंद्रमा ने गणेशजी की वंदना नहीं की तो गणेशजी को गुस्सा आ गया। गणेशजी ने गुस्से में आकर चंद्रमा को श्राप दे दिया कि आज से तुम काले हो जाओगे। चंद्रमा को समझ आ गया कि उसने बड़ी भूल हो गई है। चंद्रमा ने माफी मांगी तो गणेशजी ने कहा कि जैसे-जैसे सूर्य की कारणें उन पर पड़ेगा, चमक लौट आएगी। लेकिन भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी का यह दिन आपको दंड देने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। जो कोई व्यक्ति इस दिन चंद्रमा का दर्शन करेगा, उस पर झूठा आरोप लगेगा।

तो ये तो हुई मान्यतायों की बात उम्मीद करती हूं आपको पोस्ट अच्छी लगी होगी पसंद आए तो जरूर कॉमेंट में बताए ।

गणपति बाप्पा मोरया 🙏🙏🙏🙏


Post a Comment

0 Comments